पंजाब शादी वायरल वीडियो: दूल्हे के परिवार ने ₹8.5 करोड़ नकदी उड़ाने के दावे को बताया गलत, बोले रकम सिर्फ लाखों में थी

by cityplusnews · February 18, 2026
Share This News

पंजाब के तरनतारन में 14 फरवरी को हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने दावा किया कि शादी में दुल्हन पर ₹8.5 करोड़ नकद लुटाए गए।

हालांकि, दूल्हे के परिवार ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने कहा कि शादी में पारंपरिक तरीके से पैसे जरूर उड़ाए गए, लेकिन रकम सोशल मीडिया पर बताई जा रही करोड़ों में नहीं थी।

उन्होंने बताया, “मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है। 14 फरवरी को शादी थी और हमने जश्न में करीब ₹2 लाख उड़ाए। सोशल मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर करोड़ों में बता दिया, जो गलत है।”

इवेंट मैनेजर और डीजे ने भी ₹8.5 करोड़ के दावे को खारिज किया। उनके मुताबिक कुल रकम लगभग ₹4 लाख थी, जिसमें कुछ डॉलर नोट भी शामिल थे।

स्पष्टीकरण के बावजूद वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे शाही जश्न बता रहे हैं, जबकि कई इसे फिजूलखर्ची कहकर आलोचना कर रहे हैं।

You may also like