OTT Releases This Week: Comedy, Romance, Crime & More Streaming Now on Netflix, Prime Video, JioCinema & Apple TV+
अगर आप हर वीकेंड पर OTT पर कुछ नया और दिलचस्प देखने का इंतजार करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास है। इस बार Netflix, JioHotstar, Prime Video और Apple TV+ पर कुछ धमाकेदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं — जिनमें कॉमेडी, रोमांस, क्राइम थ्रिलर और इमोशंस सब कुछ है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी नई कहानियां आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं:
1. हाउसफुल 5

📅 1 अगस्त से – Prime Video
एक लग्ज़री क्रूज़ पर 100वां जन्मदिन मना रहे रंजीत डोबरियाल की रहस्यमयी मौत हो जाती है। उनकी वसीयत में लिखा है कि उनकी अरबों की दौलत “जॉली” को दी जाएगी। लेकिन मज़ा तब आता है जब तीन लोग खुद को जॉली बताते हैं – तीनों की कहानी एक जैसी और सबूत भी एकदम पक्के।
अब शुरू होती है एक ज़बरदस्त कॉमेडी – झूठ, चालाकी और हंसी का तड़का लगाते हुए!
2. माई ऑक्सफोर्ड ईयर
📅 1 अगस्त से – Netflix
अमेरिका से आई पढ़ाकू छात्रा अन्ना का सपना है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री लेना, लेकिन एक कवि से हुई मुलाकात उसके पूरे नजरिए को बदल देती है।
यह फिल्म है प्यार, कविता और जिंदगी को दिल खोलकर जीने की।
3. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

📅 29 जुलाई से – JioHotstar
टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो एक बार फिर लौट आया है। इस बार भी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय अपने पुराने किरदारों के साथ वापस हैं।
नई पीढ़ी, नए ट्विस्ट – लेकिन वही पारिवारिक भावना जो दिल को छू जाए।
4. थम्मुडु

📅 1 अगस्त से – Netflix
तेलुगु एक्शन-थ्रिलर जो भाई-बहन के रिश्ते, परिवार के मूल्यों और बलिदान की ताकत को बखूबी दिखाती है। इसमें हैं दमदार एक्शन और दिल को छू लेने वाले इमोशंस।
5. Trainwreck: Storm Area 51
📅 29 जुलाई से – Netflix
क्या आपने कभी सोचा है कि एक मजाकिया फेसबुक इवेंट इतना बड़ा बवाल बन सकता है?
2019 की “स्टॉर्म एरिया 51” घटना पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैसे इंटरनेट पर मज़ाक असली दुनिया में उथल-पुथल मचा सकता है।
6. WWE: अनरियल
📅 29 जुलाई से – Netflix
WrestleMania 41 की तैयारियों की परतें खोलती यह सीरीज़ दिखाती है कि WWE के पीछे की असली दुनिया कैसी है। ट्रिपल H, John Cena, Rhea Ripley और CM Punk जैसे सुपरस्टार्स के इंटरव्यू इस डॉक्यूमेंट्री को खास बनाते हैं।
7. Conversations With a Killer: The Son of Sam Tapes
📅 30 जुलाई से – Netflix
कुख्यात सीरियल किलर डेविड बर्कोविट्ज़ की दिमागी दुनिया में ले जाती है यह डॉक्यूमेंट्री। असली ऑडियो टेप्स और पीड़ितों की कहानियों के साथ, यह सीरीज रोंगटे खड़े कर देती है।
8. Glass Heart

📅 31 जुलाई से – Netflix
जापान की एक युवा ड्रमर की कहानी जो बैंड से बाहर निकाले जाने के बाद खुद को फिर से खोजती है। संगीत, दोस्ती और नई शुरुआत की प्रेरणादायक कहानी।
9. Chief of War
📅 1 अगस्त से – Apple TV+
जेसन मोमोआ की दमदार वापसी एक ऐतिहासिक योद्धा के रूप में, जो अपने देश हवाई को विदेशी ताकतों से बचाने के लिए संघर्ष करता है।
संस्कृति, संघर्ष और देशभक्ति की एक महाकाव्य कहानी – 9 एपिसोड्स में।
