February 18, 2026
Monsoon Updates: Heavy Rain Alert in Delhi, UP, Bihar, Uttarakhand and More States Today

Monsoon Updates: Heavy Rain Alert in Delhi, UP, Bihar, Uttarakhand and More States Today

Share This News

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड तक लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 21 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आपके शहरों का मौसम हाल—

दिल्ली

21 से 25 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है। हाल ही में यमुना बाजार इलाके में नदी का पानी घुस गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया था।

उत्तर प्रदेश

राज्य में आज 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, बलिया और गाजीपुर में बारिश कहर बरपा सकती है।
वहीं, यूपी के 15 जिले पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं। कानपुर, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में करीब 2.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार

बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, भागलपुर, मुंगेर और भोजपुर में वज्रपात और तेज बारिश की संभावना है।
बागमती नदी बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं खगड़िया में कोसी नदी 76 सेमी ऊपर दर्ज की गई। गंगा नदी के निचले इलाकों और बेगूसराय के मटिहानी क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

उत्तराखंड

राज्य में आज टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है।

झारखंड

झारखंड के 10 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मध्य प्रदेश

एमपी के 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। अशोकनगर, शिवपुरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

राजस्थान

राजस्थान में बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।


प्रमुख शहरों का तापमान (21 अगस्त)

  • दिल्ली: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 27°C
  • मुंबई: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 27°C
  • कोलकाता: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 26°C
  • चेन्नई: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C
  • पटना: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 27°C
  • रांची: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 23°C
  • भोपाल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 23°C
  • जयपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 26°C
  • लखनऊ: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 26°C
  • शिमला: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 17°C

👉 बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply