February 11, 2026
Pizza, Burgers, Samosas: How Long You Need to Walk to Burn Those Calories — Plus 10 Smart Snacking Tips

Pizza, Burgers, Samosas: How Long You Need to Walk to Burn Those Calories — Plus 10 Smart Snacking Tips

Share This News

पिज्जा-बर्गर, समोसे-छोले भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट स्नैक्स आपकी प्लेट में आते ही सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि ढेर सारी कैलोरी भी ले आते हैं? कई बार हमें अंदाज़ा भी नहीं होता कि हम जितना खाते हैं, उसे बर्न करने में हमारे शरीर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

हम अक्सर सोचते हैं कि – “बस थोड़ा-सा खा लिया, इससे क्या फर्क पड़ेगा?” लेकिन सच यह है कि यही “थोड़ा-थोड़ा” मिलकर कैलोरी का बड़ा पहाड़ बना देता है, जिसे बर्न करने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ सकता है।

अच्छी बात यह है कि हेल्दी रहने के लिए आपको अपने पसंदीदा स्नैक्स को हमेशा के लिए अलविदा कहने की ज़रूरत नहीं है। बस ज़रूरत है इन्हें स्मार्ट तरीके से खाने और उसके बाद बॉडी को एक्टिव रखने की। आइए, जानते हैं किस फूड को खाने के बाद कितनी देर की वॉक जरूरी है।

खाने के बाद वॉक की जरूरत – पूरी लिस्ट

(अनुमानित कैलोरी बर्न के हिसाब से)

खाने की चीजकैलोरीजरूरी वॉक (लगभग)
2 समोसे434 Kcal1 घंटा 37 मिनट
1 प्लेट छोले भटूरे885 Kcal3 घंटे 19 मिनट
रोस्टेड पीनट्स585 Kcal2 घंटे 6 मिनट
लोडेड नाचोस647 Kcal2 घंटे 25 मिनट
2 पिज्जा स्लाइस600 Kcal2 घंटे 15 मिनट
चाउमीन500 Kcal1 घंटा 53 मिनट
फ्रैपे380 Kcal1 घंटा 25 मिनट
2 गुलाब जामुन300 Kcal1 घंटा 8 मिनट
आइस-क्रीम बार240 Kcal54 मिनट
बर्गर653 Kcal2 घंटे 27 मिनट
4 बिस्किट250 Kcal1 घंटा 15 मिनट
चॉकलेट पेस्ट्री350 Kcal1 घंटा 19 मिनट
1 पैटी300 Kcal1 घंटा 7 मिनट
चाट747 Kcal2 घंटे 48 मिनट
नमकीन560 Kcal2 घंटे 6 मिनट

हेल्दी स्नैकिंग के 10 स्मार्ट टिप्स

अगर आप चाहें तो इन आसान आदतों से अपने स्नैकिंग को हेल्दी और गिल्ट-फ्री बना सकते हैं—

  1. सिर्फ कैलोरी नहीं, सामग्री भी देखें – पैकेट वाला स्नैक लेते समय सिर्फ कैलोरी नंबर पर न रुकें। इंग्रेडिएंट लिस्ट पढ़ें। अगर शुरुआती सामग्री में चीनी, रिफाइंड आटा या पाम ऑयल है, तो इसे रोज़ न खाएं।
  2. न्यूट्रिशन-रिच ऑप्शन चुनें – ताजे फल, उबले चने, ग्रीन सलाद, दही, भुनी मूंगफली, गाजर-खीरे की स्टिक्स जैसे हेल्दी विकल्प को स्नैक टाइम में जगह दें।
  3. मात्रा पर कंट्रोल रखें – पैकेट से सीधे खाना बंद करें। एक छोटी कटोरी या प्लेट में निकालकर खाएं, ताकि ओवरईटिंग न हो और आपको पता रहे कि आपने कितना खाया है।
  4. प्रोटीन और फाइबर साथ लें – स्नैक्स में अंडा, पनीर, दही, नट्स या होल ग्रेन जैसे विकल्प शामिल करें। ये लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और क्रेविंग कम करते हैं।
  5. माइंडफुल ईटिंग करें – टीवी, लैपटॉप या मोबाइल देखते हुए खाना अकसर जरूरत से ज्यादा खाने का कारण बनता है। खाने के हर कौर का स्वाद लें और धीरे-धीरे खाएं।
  6. टाइमिंग सही रखें – रात में देर से स्नैकिंग से बचें, क्योंकि इस समय शरीर की कैलोरी बर्निंग स्लो होती है और फैट जमा होने का खतरा ज्यादा रहता है।
  7. पहले पानी पिएं – कई बार भूख लगने का अहसास दरअसल प्यास होती है। एक गिलास पानी पिएं और 10 मिनट बाद तय करें कि वाकई भूख है या नहीं।
  8. जंक को घर में स्टॉक न करें – जो चीज़ सामने होगी, वही खाने का मन करेगा। घर में हेल्दी स्नैक्स रखें ताकि क्रेविंग के समय सही चीज़ मिल सके।
  9. स्नैकिंग का समय तय करें – बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना ब्लड शुगर लेवल बिगाड़ सकता है। कोशिश करें कि मील्स के बीच सिर्फ एक हेल्दी स्नैक टाइम हो।
  10. हेल्दी कुकिंग मेथड अपनाएं – डीप फ्राई की बजाय बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग या एयर-फ्राइंग को अपनाएं, ताकि कैलोरी और ऑयल कम हो।
  11. लेबल पर सर्विंग साइज देखें – पैकेट पर दी गई सर्विंग साइज के मुताबिक खाएं, न कि पूरा पैकेट खत्म करें।
  12. साथ में एक्टिविटी बढ़ाएं – स्नैक के बाद हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

फेवरेट स्नैक्स का मज़ा लें, लेकिन उनकी कैलोरी का हिसाब ज़रूर रखें और उन्हें बर्न करने के लिए वॉक या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वाद और सेहत – दोनों का बैलेंस ही असली फिटनेस मंत्र है।

*To Join Cityplus WhatsApp Channel* http://bit.ly/3JlyrjS

Leave a Reply